दूसरी बार निर्वाचित BDC
विद्या देवी पत्नी राम एकबाल चौरसिया ने भैरोपुर निजामत से 322 मतों से जीतकर लहराया परचम
कल 1 दिसंबर 2021 में बीडीसी पद के चुनाव परिणाम में विद्या देवी पत्नी राम एकबाल चौरसिया ने भैरोपुर निजामत से दूसरी बार फतह हासिल कर अपने समाज और क्षेत्र का नाम रौशन किया है।
वह भैरोपुर ऐमा, सारण बिहार की निवासी हैं।
पहले वह 2015 में चुनाव जीतकर जिले में इतिहास रचा था। यहां वह बड़े – बड़े धुरंधरों को चित करने में सफल रही थीं। फिर एकबार मिशाल कायम कर चुकी है।
उसके पूर्व खुद राम एकबाल चौरसिया चुनाव फतह कर चुके हैं और उनकी पत्नी ने यह जीत हासिल कर जीत की परंपरा को जीवंत किया है। अति सुखद बात है कि पति और पत्नी दोनों ने 25 वर्षों के चुनावी जीत को लगातार बरकरार रखा है। यह वाकई बड़ा काम है।