MARTYR
कुशीनगर। 21 JAN 2020 जम्मू कश्मीर में हुए हिमस्खलन में कुशीनगर का लाल चंद्रभान चौरसिया सीमा की सुरक्षा करते हुए शहीद हो गए। उनका का पार्थिव शरीर आज बुधवार को घर पहुंचेगा। जवान की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है।
कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र के दुमही गांव के चंद्रभान चौरसिया करीब पांच साल पहले भारतीय सेना में नर्सिंग स्टाॅफ के रुप में भर्ती हुए थे। सेना में भर्ती होने के बाद साल 2015 में चंद्रभान की शादी बड़े धूमधाम से हुई थी। चंद्रभान के दो बच्चे हैं।
जानकारी के अनुसार चंद्रभान की तैनाती कुपवाड़ा के मचैल सेक्टर में थी। सोमवार की रात मौत हिमस्खलन के रुप में आई। हिमस्खन और भारी बर्फबारी ने पिछले 48 घंटों में जमकर तबाही मचाई। इसी आफत का शिकार कुपवाड़ा में तैनात चंद्रभान भी हो गए।
हिमस्खलन का शिकार होने की वजह से वह काल की गाल में समा गए।