15, 19, 26 और 29 अप्रैल 2021 को हुए पंचायत चुनाव में लगभग 13 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. उनमें से कई मुख्य राजनीतिक दलों द्वारा ‘नामांकित’ या समर्थित थे, लेकिन पंचायत चुनाव पार्टी के प्रतीकों पर नहीं हुए थे.826 केंद्रों पर रविवार को मतगणना शुरू होने से पहले 3.19 लाख से अधिक उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. ऊ0प्र0 के 75 जिला अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष और 826 ब्लाक प्रमुख का चुनाव हुआ ।कुल 3050 निर्वाचित 3050 पंचायत सदस्य
अपने समाज से कहाँ कहाँ और कितने उम्मीदवार थे, कितने जीते ,कितने हारे , किसे कितना मत मिला इस सबका विश्लेषण होना चाहिए ।
कहाँ, किसे, किससे क्या सहयोग या असहयोग मिला ,क्या होना चाहिए था जो नहीं हुआ – यह सब विश्लेषण करना जरूरी है ।
यूपी पंचायत चुनाव में चौरसिया समाज के सितारे अनेक प्रतिभाओं ने लहराया परचम (निम्न दिये विवरण श्री आशीष चौरसिया 09935668045 ,अधिवक्ता ,प्रयागराज द्वारा साझा किया गया ।)







ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत प्रधान, बीडीसी पद पर विजयी रहे सभी चौरसिया बन्धुओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं ,!
👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌
उत्तर प्रदेश में पिछले महीने चार चरणों में हुए पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार सुबह शुरू हुई और रात साढ़े आठ बजे तक विभिन्न पदों के लिए 1,64,680 उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रविवार को जारी बयान के अनुसार रात साढ़े आठ बजे तक प्रदेश के सभी जिलों से मिली सूचना के अनुसार ग्राम पंचायत सदस्य पद के 1,12,358 उम्मीदवार, ग्राम पंचायत प्रधान के पद पर 16,510 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर 35,812 उम्मीदवार निर्वाचित घोषित कर दिये गये।
इस बार उम्मीदों पर काबिज रहकर पंचायत चुनाव में चौरसिया समाज के अनेक उम्मीदवारों ने जीत प्राप्त करने में सफल रहे। हमतक जो जानकारी पहुंची है, उसके मुताबिक निम्न चौरसिया उम्मीदवार चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं :-
क्रम सं . नाम स्थान पद
पार्ट : 2 भाग
यूपी पंचायत चुनाव 2021 में चौरसिया समाज का प्रतिभाग रहा अच्छा, कई सितारे चमके, बधाई हो बधाई !
👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌
यूपी पंचायत चुनाव में चौरसिया समाज से प्रतिभाग करनेवाले प्रत्याशियों ने अपना दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। इससे बड़ी उम्मीद जागी है कि चौरसिया समाज पूरी मेहनत के साथ हर राज्यों में चुनावी प्रतिभाग करे तो बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ समाज को आगे ले जाने का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। कल मैंने 41 विजेताओं की सूची आपके सामने रखा था, आज उसे आगे बढ़ा रहे हैं …। तीसरी सूची कल जारी करेंगे। तबतक प्रतीक्षा करें …
क्रम सं. नाम स्थान विजय पद
यह दूसरी सूची है। और भी लिस्ट मेरे पास आई है, जिसे तीसरे भाग में प्रकाशित करेंगे।
मित्रों, यूपी पंचायत चुनाव में और अनेक प्रत्याशी खड़े हुए थे, लेकिन काफी कम अंतरों से विजय प्राप्त करने से वंचित रह गए। उन्हें हिम्मत हारने या मायूस होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने फाईट किया, यही बड़ी उपलब्धि है। वे आगे की तैयारी जारी रखें। जो चुनाव में खड़े हुए हैं, उन्हें सीखने का भी बड़ा मौका मिला है। साथ ही पूरे देश में संदेश गया है कि हम भी अब पीछे नहीं रहनेवाले। अन्य राज्यों के लोग प्रेरणा लेंगे, हमें उम्मीद है।
*सुरेश चौरसिया, पत्रकार -9810791027
1.मठारामपुर -सुलतानपुर से राममूर्ति चौरसिया जी प्रधान पद पर चुने
2.जासरपुर-सुलतानपुर से छेदी चौरसिया जी प्रधान पद पर चुने
पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री घनश्याम चौरसिया जी-अमेठी से पुनः जिला पंचायत सदस्य चुने
4.खलीलाबाद सेमरा से रूदल चौरसिया प्रधान निर्वाचित
5.जिला पंचायत चुनाव संत कबीर नगर।वार्ड नं. 8 से कृष्णा चौरसिया जी जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित।
6.जिला पंचायत चुनाव संत कबीर नगर,वार्ड नं. 18 से राम सुरेश चौरसिया जी, जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित।
7.भगवान पुर (कुड़वार) श्री अनन्त राम चौरसिया का प्रधान पद पर चुने
8.सरपतहा(पी पी कमैचा) से श्री अच्छे लाल चौरसिया का प्रधान पद पर चुने
9.ग्राम सभा अमृत पाली के नये प्रधान संतोष चौरसिया जी को जीत
10.ग्राम पंचायत गदाखउवा सिद्धार्थ नगर से ग्राम प्रधान पद के लिए श्री शेष राम चौरसिया
11.निर्वाचित ग्राम प्रधान समोगर धरनिया जनपद देवरिया श्री राकेश कुमार चौरसिया जी
12.ग्राम पंचायत महदेवा नानकार ब्लाक जोगिया से ग्राम प्रधान के पद के लिए श्री बुद्धि राम चौरसिया विजयी
13.तरुकुलवॉ ब्लाक की सबसे बड़ी जीत देने के लिए महुअवाँ बजराटार की जनता को कोटी कोटी प्रणाम।
अभिषेक चौरसिया 725 मतो से विजयी
14.ग्राम पंचायत मानपुर ब्लाक बढ़नी से ग्राम प्रधान पद के लिए श्री राजेश चौरसिया विजयी हुए